HindiUrdu

जामिया मिल्लिय इस्लामिया में मना विश्व हिन्दी दिवस

जामिया मिल्लिय इस्लामिया में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर 10 जनवरी को अनुवाद के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार पर परिचर्चा हुई और ‘माटी के बर्तन ‘‘ नामक नाटक का मंचन हुआ।

जामिया मिल्लिय इस्लामिया में मना विश्व हिन्दी दिवसजामिया मिल्लिय इस्लामिया में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर 10 जनवरी को अनुवाद के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार पर परिचर्चा हुई और ‘माटी के बर्तन ‘‘ नामक नाटक का मंचन हुआ।

इस मौके पर सितंबर, साल 2018 में हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी प्राकोष्ठ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष डा. बलदेव भाई शर्मा के हाथों पुरस्कृत भी किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएमआई के कुलसचिव ए. पी. सिद्दीक़ी:आईपीएसः ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय में राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

अतिथियों का स्वागत जेएमआई के जनसंपर्क अधिकारी अहमद अज़ीम और सहायक कुलसचिव प्रशासन ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी डा. राजेश कुमार मांझाी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डा. यशपाल ने।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के सभागार में भोजपुरी नाटक ‘‘ माटी के बर्तन ‘‘ का मंचन हुआ। इसके लेखक जेएमआई के हिंदी अधिकारी डा राजेश कुमार ‘मांझाी‘ हैं और इसका निर्देशन श्रीमती पूनम सिंह ने किया है। जवाहरलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा अल्का सिन्हा विशिष्ट अतिथि थीं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जेएमआई के छात्र, अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Jamia Celebrates World Hindi Day جامعہ میں عالمی یوم ہندی منایا گیا
عالمی یوم ہندی کے موقع پر جامعہ ملیہ اسلامیہ میں دو پروگراموں کا انعقاد کیا گیا ۔جس میں ہندی زبان کی اہمت و ضرورت کے علاوہ جدید تکنالوجی سے اسے ہم آہنگ کرنے پر غور و خوض ہوا۔ اس موقع پر ’’ترجمہ کے ذریعے ہندی زبان کی نشر و اشاعت ‘‘ پر ڈاکٹر بلدیو بھائی شرما، صدرراشٹریہ پوستک نیاس نے خطاب کیا۔انھوں نے بتایاکہ ہندی بہت تیزی سے فروغ پا رہی ہے لیکن اس کو جدید تکنالوجی سے بھی ہم آہنگ کرنے کی ضرورت ہے۔ اپنے خطاب میں، ڈاکٹر بلدو یو شرما نے ہندی سیل یونیورسٹی کے سرکاری زبان کی طرف سے کئے جانے والے کام کی تعریف کی۔
اس موقع پر ان فائزین کو انعام سے بھی نوازاگیا جنھوں نے عالمی یوم ہندی کے موقع پر ستمبر 2018 میں یونیورسٹی کی سرکاری زبان ہندی سیل کی طرف سے منعقد مختلف مقابلوں میں لیا تھا۔صدارت یونیورسٹی کی رجسٹر اے پی صدیقی آئی پی ایس نے کی۔جامعہ ملیہ اسلامیہ کے پی آر او احمد عظیم نے کلمات تشکر پیش کئے۔
پرگرام میں یونیورسٹی کے اساتذہ، ملازمین اور طلباء نے بڑی تعداد میں شرکت کی۔ عالمی یوم ہندی کے موقع پر انجینئرنگ آڈیٹوریم یونیورسٹی بھوج پور ی ڈرامہ’’’ مٹی کی پوٹ ‘‘ پیش کیا گیا جس کو لوگوں نے پسند کیا۔

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »